पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है. उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है. गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया, 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह 92 साल के थे। शुक्रवार तड़के उनका पार्थिव शरीर 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर लाया गया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य नेताओं और रिश्तेदारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस मुख्यालय में भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
