रांची/बेड़ो।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का बेड़ो प्रखंड सम्मेलन मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज परिसर में धूमधाम से आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की। मौके पर केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, बीरू तिर्की और संध्या गुड़िया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, मुन्ना बड़ाइक, पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा सहित प्रखंड और पंचायत स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद संगठन को मज़बूत बनाने और पंचायत स्तर पर पार्टी के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुस्ताक आलम ने कहा—
“झामुमो को पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक मज़बूत करना है। राज्य सरकार की योजनाओं, विशेषकर ‘मैयाँ सम्मान योजना’ से महिलाओं का भरोसा पार्टी पर बढ़ा है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ना होगा।”
इस दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कर्मा उरांव समेत कई कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जिला पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रखंड समिति के लिए प्रस्तावित नाम
अध्यक्ष पद: सत्येंद्र साहू, रवि टोप्पो
उपाध्यक्ष पद: पानो उरांइन, दुबराज खान, संदीप उरांव, साखों उरांव
सचिव पद: सहिंदर लकड़ा, इरफान अंसारी
सह सचिव पद: अमित गोप, पीटर तिर्की, आशा खाखा
कोषाध्यक्ष पद: संतोष कु. साहू
सम्मेलन के अंत में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि इन नामों की सूची केंद्रीय कार्यालय को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दी जाएगी।
