झामुमो परिवार में शामिल हो रहे हैं दिन प्रतिदिन कई नए सदस्य।

Spread the love

झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज रांची के हरमू स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे रांची जिला के सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और झामुमो परिवार मे सभी का स्वागत किया।

साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए झामुमो को मजबूत कर राज्य के विकास मे योगदान देने का संकल्प दिलाया। सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से भाजपा के रातु मंडल के मंत्री रहे अविनाश लकड़ा, अमित सिंह, पंकज साहू, अभिषेक कुमार राजभर, कांग्रेस के वरीय सदस्य रहे प्रकाश उरांव, वार्ड सदस्य कमड़े रातु ममता कुमारी के नेतृत्व मे अनीता देवी, शोभा कुमारी, रेखा देवी, मंगरा उरांव, तिग्गा, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, सुक्खू उरांव, अशोक गुप्ता, अजय मिर्धा, बबलू लोहरा, अलबेला लकड़ा, अनुभव यादव, बादल मिर्धा, अनूप लकड़ा एवं अन्य सैकड़ों लोग रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, महावीर विश्वकर्मा, बेलाल अंसारी के साथ अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply