रांची :सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग मामले में रांची पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के खुलासे के लिए रांची पुलिस की कई टीमें एक साथ काम कर रही है।

पुलिस ने संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो रांची के पुंदाग इलाके के बिल्डर और जमीन कारोबारी बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।