सीएम हेमंत सोरेन से मिले राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति के सदस्य

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर  राजधानी रांची के मोरहाबादी में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले  दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड की सभी 32 जनजातीय समुदायों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति  की श्रीमती नीलम बिरुली, श्री अमित तिर्की, श्री कमिश्नर मुंडा और श्री बबुआ मुंडा समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply