
खिजुरिया, दुमका स्थित अपने आवास पर आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार “गांव की सरकार” है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कई जनकल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ दे रही हैं और सभी पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

मौके पर उपस्थित नागरिकों ने राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।







