
झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य समिति सदस्य विकास कुमार चौधरी ने गिरिडीह में मंत्री सुदीप्य सोनू के आवास घेराव की घोषणा करते हुए कहा कि उनका आंदोलन हर हाल में जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर कड़ी टिप्पणी की और सभी समर्थकों से गिरिडीह में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने की अपील की।
विकास चौधरी ने कहा —
“मेरे घर पर रात 11 बजे पुलिस गई थी, इसकी जानकारी पहले से थी। सरकार और मंत्री जी हमारे आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन का काम है व्यवधान डालना और हमारा काम है आंदोलन को सफल बनाना।”
उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर लिखा —
“जब अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह द्वारा मंत्री जी के आवास के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लगा दी गई है, तो फिर सहायक अध्यापकों और नेताओं को घर से गिरफ्तार करना यह साबित करता है कि यह सरकार रघुवर सरकार से भी ज्यादा हिटलरशाही है।”
विकास चौधरी ने उपस्थित लोगों को निर्देश भी दिए:

“मंत्री जी के आवास के बगल में — दुखहरण मोड़ (अजीडीह के पास) मैदान में जमा होना है। अगर प्रशासन गिरफ्तार करती है तो हम सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। किसी भी तरह से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते समय सावधानी निश्चित रूप से करें। गिरिडीह जिले के तमाम सहायक अध्यापक कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें — हम एक साथ प्रशासन को सामना करेंगे। मैदान में झंडा लेकर प्रवेश नहीं करना है, अन्यथा प्रशासन नजरबंदी कर सकती है।”
संघर्ष मोर्चा की ओर से कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू करने का ऐलान किया गया है। विकास चौधरी ने सभी सदस्यों और समर्थकों से समय पर गिरिडीह पहुंचने का आग्रह किया है।