विधायक जयराम व देवेंद्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री को सोपा छात्रों का ज्ञापन।

Spread the love

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा। कल गुरुवार को देर शाम विधायक जयराम कुमार महतो एवं देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रमंडली के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। एवं छात्रों के मांगों को विस्तृत पूर्वक उनके समक्ष रखा। बताते चलें कि बिते मंगलवार को छात्रों के द्वारा पदयात्रा करते हुए चलती मानसून सत्र में विधानसभा के बाहर समक्ष धरना प्रदर्शन किया था।

जिसके मांगों को लिखित ज्ञापन के रूप में जानकारी के साथ मुख्यमंत्री को सोपा गया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने बातों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया। लिखित ज्ञापन में निम्न० पांच सूत्री मांग रखा गया-
1) यथाशीघ्र जैटेट परीक्षा आयोजित करने।
2) फील्ड वर्कर्स, उत्पाद सिपाही, एलडीसी का रिजल्ट जारी करने।
3) झारखंड पुलिस व दरोगा का वैकेंसी जारी करने।
4) सभी प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम 5 वर्षों की आयु छूट देने।
5) परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसे पालन करने।

Leave a Reply