झारखंड सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच वेतन खाता पैकेज पर MoU, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कुबेर डैशबोर्ड का किया शुभारंभ

Spread the love

रांची: झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में मंगलवार को झारखंड सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त विभाग द्वारा तैयार किए गए झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच हुआ यह समझौता एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था का व्यवसाय, कृषि और ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब नैशनल बैंक राज्य सरकार के साथ मिलकर निर्धारित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेगा और इसका लाभ सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी मिलेगा।

इस मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारी एवं राज्य सरकार के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply