आज आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुशील उरांव के नेतृत्व में खिजरी विधानसभा अंतर्गत नामकोम प्रखंड समिति का सफलतापूर्वक गठन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्नानुसार है।

अध्यक्ष – निशांत तिर्की
उपाध्यक्ष – अनिकेत तिर्की
सचिव – बिपिन मुंडा
उपसचिव – निखिल सांगा
कोषाध्यक्ष – अजय गाड़ी
उपकोषाध्यक्ष – सुशील तिर्की
मीडिया प्रभारी – अदिति केरकेट्टा, जितिन खलखो
राजनीतिक सलाहकार – कारलोस बिहा
उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुशील उरांव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “आदिवासी छात्र संघ” का गठन हमारे संवैधानिक अधिकारों — नौकरी, जमीन और सांस्कृतिक अस्मिता — की रक्षा हेतु किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में झारखंड सरकार के पास दो लाख से अधिक बैकलॉग नियुक्तियाँ लंबित हैं। साथ ही नियोजन नीति, परिसीमन और खतियान आधारित स्थानीय नीति के लिए संगठन द्वारा एक ठोस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस संबंध में आगामी रणनीति की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
इस मौके पर अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से।
केंद्रीय मीडिया प्रभारी – सुमित उरांव
रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष – मनोज उरांव
रांची जिला अध्यक्ष – राजू उरांव
डीएसपीएमयू इकाई अध्यक्ष – विवेक तिर्की, सचिव – अमित टोप्पो
नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष – महादेव उरांव
रातु प्रखंड कोषाध्यक्ष – अनुज उरांव
देव दर्शन उरांव, विष्णु कुमार, अभय नायक, राज नायक, रोशन नायक, कुनाल महतो, मनीष बांडों, गोबिंद लिंडा, आशीष बिहा, रूपेश सांगा, राज इक्का, बैजनाथ धान, विवेक उरांव, प्रभु टोप्पो, आयुष लोहरा, अनीश खलखो, आनंद बिहा, फ्रांसिस सांगा, टेलीस्फोर इक्का, शर्मेंदर सिंग बिनझिया आदि शामिल थे।