कम उम्र में राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय पहचान: रांची के अरहान आलम बने झारखंड की शान

Spread the love

रांची से एक ऐसी खबर जिसने पूरे झारखंड को गर्व से भर दिया है… कम उम्र, लेकिन हौसले बड़े… मार्शल आर्ट की दुनिया में तेजी से उभरता एक नाम — अरहान आलम।


01 जुलाई 2013 को जन्मे अरहान आलम ने बहुत ही कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पिता तौहिद आलम और माता शाहिदा आलम के सुपुत्र अरहान ने महज 3 साल की उम्र से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।


लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा यह रहा कि 22 जुलाई 2025 को अरहान ने ब्लैक बेल्ट हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।


इस पूरे सफर में उनके गुरु सिफू विश्वीजीत कर्मकार की भूमिका बेहद अहम रही है, जो शुरुआत से आज तक अरहान को निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं।


अरहान ने व्हाइट बेल्ट से लेकर येलो, ऑरेंज, ग्रीन, पर्पल, ब्राउन, रेड, गोल्ड ब्लैक और अंततः ब्लैक बेल्ट तक का कठिन और अनुशासित सफर तय किया।


इस दौरान उन्होंने जिले, राज्य और देश स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया।


🏅 उपलब्धियों पर एक नजर


2019 में 4th JKD कार्यक्रम (आलोक पब्लिक स्कूल) में गोल्ड मेडल
डिस्ट्रिक्ट इंटर डोजो JKD चैंपियनशिप में गोल्ड
5th JKD चैंपियनशिप (2022–23), गुमला में बेस्ट फाइटर अवार्ड
5th ताइक्वांडो चैंपियनशिप (2024–25), DAV Alok में गोल्ड


3rd झारखंड स्टेट चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड
पेनचक सिलाट चैंपियनशिप 2024–25 में गोल्ड
नेशनल लाठी चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड
नेपाल में आयोजित 2nd नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 (अंडर-10) में गोल्ड

दिसंबर 2025 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय JKD प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल


🥋 खिलाड़ी ही नहीं, ट्रेनर भी

खास बात यह है कि अरहान अब सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ट्रेनर के रूप में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
वर्तमान में वे Anytime Fitness Gym (कांके, ब्रियातू और अशोकनगर) में MMA ट्रेनर के रूप में अपने गुरु के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं।


इसके साथ ही वे RPF ट्रेनर हैं और रांची के कई इलाकों — NIFT, Cambrian School (सिकिदरी), बड़गाईं, Kiddos Harmu सहित अन्य जगहों पर बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे रहे हैं।


सबसे खास बात यह है कि अरहान एम.एस. धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं, जो उनकी काबिलियत और बढ़ते कद को दर्शाता है।


कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धियाँ…
अरहान आलम आज सिर्फ अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व और प्रेरणा बन चुके हैं।

Leave a Reply