NDA का सीट बंटवारा फॉर्मूला तय, 13 अक्टूबर को घोषित होगी सूची

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है और वैसे में हर पार्टी हर विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी को लेकर लगातार चर्चाएं कर रहे हैं वैसे में गहन माथापच्ची के बाद बिहार एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे  को लेकर सहमति बन जाने की खबर  है।


आज शाम को हो सकती है. सूची जारी घोषणा दिल्ली में भी हो सकती है, या पटना में भी हो सकती है।



बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है कहा कि  मामला फाइनल है सीटों की संख्या का बेसिक फॉर्मूला कल सामने आ जायेगा. उम्मीदवारों के नाम और सीटों की अंतिम सूची 13 अक्टूबर को घोषित हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो जदयू 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. खबर है कि काफी मशक्कत के बाद  नित्यानंद राय और धर्मेंद्र प्रधान ने चिराग पासवान को मनाया है।

चिराग को 25-26 सीटें मिलने का बात कही गयी है. जीतन राम मांझी (7-8 सीटें) और उपेंद्र कुशवाहा (5-6 सीटें) पर राजी कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार  बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सहयोगी दलों के साथ सलाह मशविरा किय़ा। इसके बाद सीटों के बंटवारे को फार्मूले पर मुहर लग गयी,

वहीं दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने  आज 11 अक्टूबर को दिल्ली में  संसदीय दल की बैठक बुलाई है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भी आज सुबह 11 बजे बैठक कर रहे गृह मंत्री अमित शाह बिहार के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply