
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में रांची महानगर संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान रांची महानगर क्षेत्र में चल रही वार्ड समिति गठन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।
संयोजक मंडली द्वारा इस अवसर पर कुल 51 वार्ड समितियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी गई, जबकि शेष 2 वार्डों की वार्ड समिति का गठन शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर गहन चर्चा की गई तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

