“ना नाम चाहिए ना इनाम चाहिए… पूरे विश्व में भगवा से लिखा श्री राम चाहिए” – आदित्य विक्रम जयसवाल

Spread the love

रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची भक्तिमय माहौल में डूबी नजर आई। इसी कड़ी में चुटिया स्थित श्री महावीर मंडल नवयुवक संघ उपकार क्लब के मंच पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए।


कार्यक्रम के दौरान आदित्य विक्रम जयसवाल को पगड़ी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मंच से उपस्थित सभी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं भगवान श्रीराम के भक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस अवसर पर श्री महावीर मंडल साईं कॉलोनी, नायक टोली, गोसाई टोली, छोटानागपुर क्लब, धूमसा टोली, मकचूँद टोली एवं वीएसएस क्लब सहित कई अखाड़ों को सम्मानित किया गया।


अपने संबोधन में आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा,
“ना नाम चाहिए ना इनाम चाहिए, पूरे विश्व में भगवा से लिखा श्री राम चाहिए।”


उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, सत्य और धर्म—पर चलने का संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि यदि हम श्रीराम के जीवन मूल्यों को अपनाते हैं, तो न केवल हमारा जीवन सफल होगा बल्कि समाज भी सशक्त और समृद्ध बनेगा।

कार्यक्रम में उपकार क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड 14 की पार्षद श्रीमती अंजू देवी, सूर्यविजय जायसवाल, अभ्युदय विजय जायसवाल, सुनील सिंह, विजेंद्र सिंह, रवि सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply