
रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अताउर रहमान उर्फ बाबू खान एवं सरायकेला नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दोनों नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्षों को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अध्यक्ष अपने-अपने नगर क्षेत्रों के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।










