दस राजनीतिक दल का गठबंधन झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प “जनमत” की महत्वपुर्ण बैठक गोकुल मैरिज हाल कांके में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पुर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने किया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये:-
जनमत का प्रस्तावित मुख्यमंत्री सूर्य सिंह बेसरा की मंजूरी:
जनमत के मुख्यमंत्री के रूप में पुर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नाम को सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
प्रवक्ता की गठन:
बैठक में प्रधान केन्द्रीय प्रवक्ता इमाम सफी, पलामू प्रमंडल प्रवक्ता आसूतोष सिंह चेरो, कोल्हान प्रवक्ता माधवेंद्र मेहता, द छोटानागपुर प्रवक्ता अनुपमा विश्वकर्मा , संथाल परगना प्रेमचंद किस्कु को बनाया गया।
जनमत की पहली सूची जारी:
जनमत ने आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली सूची जारी की जिसमें सभी दस घटक दल के एक-एक प्रत्याशी होगें: 01. घाटशीला विधानसभा से झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा, 02. इंचागढ से भागीदारी पार्टी के श्याम बिहारी प्रजापति, 03 डुमरी से राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के मोलाना मोबिन रिजवी, 04. डाल्टनगंज से अखिल भारतीय मानव सेवा दल के शिव प्रसाद अग्रवाल, 05 गोमिया से बहुजन मुक्ति पार्टी के मुरलीधर राम, 06. खिजरी से रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया(अम्बेडकर) के प्रितम लोहरा, 07 प जमशेदपुर से आदर्स संग्राम पाटी के रंजीत दास, 08. धनबाद से लोक जन समाज पार्टी के चंद्र शेखर पाठक, 09. खूंटी के झारखंड पार्टी(होरो) के अलेस्टर बोदरा व 10. सरायकेला से झारखंड मुक्ति मौर्चा के तिलक मार्डी चुनाव लडेंगे।
23 सितंबर से प्रमंडलीय विकल्प यात्रा सह महासभा:
23 सितंबर को दुमका, 25 सितंबर धनबाद, 27 सितंबर को घाटशीला, 29 सितंबर पलामू व 30 सितंबर को रांची में आयोजित होगी।
