हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से आज कोई राहत नहीं, शुक्रवार को फिर होगी सुनवाई..।

Spread the love

राँची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत से आज उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की.वहीं ED की ओर से ASGI एस वी राजू ने बहस की. दोनों पक्षों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष अपनी अपनी दलीलें पेश की. कपिल सिब्बल ने सुनवाई के दौरान अदालत से बहस के किए समय माँगा जिस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है।

Leave a Reply