विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के गंदे पानी की सफाई ई-बॉल तकनीक से होगी। शनिवार से इसकी शुरुआत होगी। पहले चरण के लिए ई-बॉल को पानी में डाला जाएगा। बैक्टीरिया और फंगस के मिश्रण से तैयार ई-बॉल को क्षेत्रफल के अनुसार तालाब में डाला जाएगा। ई-बॉल को चरणबद्ध तरीके से तालाब में डाला जाएगा। पहला चरण 15-15 दिनों के अंतराल में चार बार होगा। इस प्रक्रिया में दो माह का समय लगेगा। इसके बाद दूसरा चरण 30-30 दिन के अंतराल पर चार बार होगा। यह प्रक्रिया चार माह चलेगी। तीसरा चरण 30-30 दिन के अंतराल में छह बार होगा।
