गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन में महात्मा गांधी को किया नमन ।

Spread the love

लंदन/रांची | 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने, समाज की सेवा करने और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और जीवन-मूल्य न केवल प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों को सुदृढ़ बनाए रखने में भी निरंतर दिशा प्रदान करते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बापू को नमन करना हमारे संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करता है।

इस अवसर पर झारखंड राज्य से अध्ययन हेतु लंदन आए स्कॉलर्स, भारतीय डायस्पोरा के सदस्य तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक गरिमामय एवं स्मरणीय बनाया।

Leave a Reply