जब हम विश्वास में मजबूत होते हैं तो ही हमारी जिंदगी में खुशी आती है: बिशप थियोडोर

Spread the love

आज  संत जोसेफ  पल्ली छिपादोहर  में, 50 बच्चों ने परम प्रसाद संस्कार द्वारा पहली बार प्रभु येसु को अपने दिलों ग्रहण किया। और 97 बच्चों ने दृढ़ करण संस्कार द्वारा पवित्र आत्मा को ग्रहण किया। इस अवसर पर डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष श्रद्धेय बिशप थेयोडोर मस्कारेनहास एस एफ एक्स ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। अपने उपदेश में बिशप स्वामी ने कहा कि आज पवित्र त्रित्व का परब मनाते क्योंकि हम पिता पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर किसी भी काम की शुरवात और उसका अंत करते हैं। इन्हीं के नाम पर बपतिस्मा ग्रहण करते हैं।

विशेष कर पहला परम प्रसाद लेने वाले बच्चों से कहा कि प्रभु येसु जो आपके दिल में आ रहा तो उनके लिए अपने आप को तैयार रखना है और उसी प्रकार दृढ़ करण संस्कार लेने वाले बच्चे पवित्र आत्मा को ग्रहण करने के लिए तैयारी करना है। और संस्कार ग्रहण के बाद अच्छे बच्चे बन जाइए।  और बड़ों का आदर और आज्ञा पालन और पढ़ाई ठीक से करना और अच्छे रास्ते पर चलना। बिशप स्वामी ने पवित्र त्रित्व के  संपर्क में रहने के लिए प्रार्थना एवं मिस्सा बलिदान में भाग लेने का आह्वान किया। मिस्सा का तुरंत बाद बिशप स्वामी का स्वागत किया गया। सभी बच्चों को जिन्होंने पहला परम प्रसाद और दृढ़ करण संस्कार ग्रहण किया उनको भी स्वागत तथा बधाई दिया गया। सभी बच्चे  बहुत ही खुश थे।इस अवसर पर बिशप स्वामी का अलावा छिपादोहर पल्ली का पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर ज्योतिष बाखला, सहायक पल्ली पुरोहित फादर अमित खाखा, संत मरियम उच्च विद्यालय के प्रधान अध्यापक फादर संतोष एक्का, फादर अमरदीप केरकेट्टा, ब्रदर सुमन, ब्रदर जेम्स,ब्रदर सिकंदर, ब्रदर अंकित, समीर संत अन्ना की धर्म बहनें और लगभग 500 ख्रीस्तीय भाई बहने उपस्थित थे।

Leave a Reply