राज्यपाल की उपस्थिति में लोक भवन में सामूहिक बैंड डिस्प्ले व ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन ।

Spread the love

रांची: गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अवसर पर माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में मंगलवार को लोक भवन, राँची में ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जी.आर., जैप–1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राँची एवं विवेकानंद विद्या मंदिर, राँची की बैंड टीमों ने आकर्षक और मनमोहक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर राज्यपाल महोदय द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत झांकी, परेड एवं बैंड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

झांकी प्रतियोगिता में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रथम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को द्वितीय तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

वहीं परेड प्रतियोगिता में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने प्रथम स्थान, सेना ने द्वितीय स्थान तथा एनसीसी (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैंड प्रतियोगिता में जैप–1 को प्रथम, सेना को द्वितीय एवं जैप–10 (महिला) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply