रांची में भव्य एलईडी लाइट से सुसज्जित तिरंगा शोभायात्रा का आयोजन।

Spread the love

राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य तिरंगा शोभायात्रा  का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रातू रोड, अप्पर बाजार, महावीर चौक, गांधी चौक होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक  पर समाप्त हुई। 



इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य आकर्षण 1000 मीटर लंबा एलईडी लाइट से सुसज्जित तिरंगा  था, जिसने पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंगों से रोशन कर दिया। यात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। 

इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए और भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था। 

कार्यक्रम के दौरान परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक  पर विशेष सजावट की गई, जिसमें  सेल्फी पॉइंट और तिरंगे से सजे स्थानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 



राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष, श्री उत्तम यादव  ने कहा, “यह शोभायात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि हमारे शहीदों के प्रति सम्मान और युवाओं को प्रेरित करने का एक प्रयास है। यह आयोजन रांचीवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।” 

26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर, सुबह 11 बजे परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर भारतीय सेना के शहीद परिवारों के हाथों ध्वजारोहण होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा। 

रांची की जनता ने इस आयोजन की सराहना की और बड़ी संख्या में इसमें भाग लेकर इसे सफल बनाया। 

Leave a Reply