रांची: झारखंड के मशहूर लोकगायक पद्मश्री मुकुंद नायक की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें आज रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उनका इलाज रांची के पारस अस्पताल में किया जा रहा है, चिकित्सको के द्वारा बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है, उन्हें आगामी 1 नवंबर को दिल्ली भेजा जाएगा।
