
रांची : पासवान कल्याण समिति, कोकर रांची के तत्वावधान में वर्ष 2026 का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आगामी 18 जनवरी 2026 (रविवार) को रुक्का डैम, ओरमांझी (रांची) में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

इस अवसर पर राधा कृष्ण किशोर, माननीय वित्त एवं योजना मंत्री, झारखंड सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पासवान कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री से भेंट कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रण दिया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में संजय लाल पासवान (अध्यक्ष, आवास बोर्ड झारखंड सरकार), जनार्दन पासवान (विधायक, चतरा), सुरेश पासवान (विधायक, देवघर), प्रकाश राम (विधायक, लातेहार), सुनील कुमार (पूर्व निदेशक, शिक्षा विभाग, झारखंड) एवं मनोज रंजन (निदेशक, शिक्षा विभाग, झारखंड) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उल्लेखनीय है कि पासवान कल्याण समिति, कोकर रांची पिछले 50 वर्षों से निरंतर सामाजिक एकता, भाईचारा और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इस वार्षिक आयोजन का सफल आयोजन करती आ रही है। इस कार्यक्रम में रांची सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में निवास कर रहे समस्त पासवान समाज के सदस्य सपरिवार आमंत्रित हैं।

समिति के अध्यक्ष बबलू पासवान ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर सामाजिक एकता और अखंडता को मजबूत करने में सहयोग करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष बबलू पासवान के साथ पूरी कार्यकारिणी टीम—मनोज राम, राजा पासवान, धर्मेंद्र राम, प्रवीण पासवान, बंटी पासवान, राजन पासवान, दीपक कुमार, पप्पू पासवान, मंजूषा देवी, रत्ना देवी, मीना देवी सहित कोकर क्षेत्र के सभी पासवान समाज के लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।