बारिश में राजधानी रांची के लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना :-उत्तम यादव

Spread the love

रामचंद्र सिंह गली में नाले का पानी सड़क पर बह रहा है मजबूरन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव जी के द्वारा धान रोपनी कर विरोध प्रकट किया गया ।

अभी मानसून रांची पहुंच भी नहीं है और रांची के गली मोहल्ले में नालो का पानी सड़कों पर बह रहा है छोटे-छोटे बच्चे इस नाले के पानी में घुसकर स्कूल जा रहे हैं महिलाएं नाले का पानी  से गुजर कर मंदिर जा रही है आप सोचिए आज हमारी रांची की क्या स्थिति है अभी बारिश आई ही नहीं है और अभी ही नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है श्री उत्तम यादव ने कहा नगर निगम एवं रांची के माननीय मस्त है आम जनता त्रस्त है अगर राजधानी रांची का हालात सुधार नहीं होती है तो जिस स्थान पर भी नाले के पानी सड़क पर बढ़ रहा है मजबूरन उस नाले के पानी जो सड़क पर बह रही है उस पर धान रुपाणी करेंगे, तभी नगर निगम और रांची के माननीय अगर नहीं जगते हैं तो छोटे-छोटे स्कूली बच्चों एवं महिलाओं के सम्मान में जिम्मेवार  प्रहरी होने के नाते उस नाले का पानी में जल सत्याग्रह करने के लिए बाध्य होंगे।



आज रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद होते तो कम से कम इस समस्या से आम लोगों को राहत मिलती l नगर निगम को सिर्फ टैक्स से मतलब है आज सुविधा नाम पर रांची के लोगों को ना नल का पानी नसीब हो रहा है ना अच्छी सड़के मिल रही है आखिर रांची नगर निगम एवं राजधानी रांची के माननीय कब जागेंगे।

इस धरना प्रदर्शन में मोनू विश्वकर्मा, मुन्ना साव, किशु साव, महेश रजक, राजेंद्र साव, संजय साव, अनिल जैसवाल, बबलू कुमार, अंकित कुमार, समीर कुमार, जूली देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, प्रमिला देवी, सिया सुंदर देवी उपस्थित थे ।

Leave a Reply