झारखंड में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 8 डिग्री बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में गर्मी ने मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 28 मई को डाल्टेनगंज का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो मई माह में डाल्टेनगंज का इस दशक का सबसे अधिक तापमान है. इससे पहले मई में सर्वकालिक अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 47.8° था जो 6 मई 1978 को दर्ज किया गया थाडाल्टेनगंज के अलावा गढ़वा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 43.3 डिग्री सेल्सियस और राजधानी रांची में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई. पाकुड़ में सबसे अधिक 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी. सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में दर्ज किया गया.