
राँची। हर कोई अपने पर्व-त्योहार को अपने अलग अंदाज़ में मनाता है। इसी क्रम में रांची के करमटोली स्थित तालाब में छठ पर्व के अवसर पर एक विशेष थीम फोटोशूट का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपराओं का सम्मान करते हुए उसे एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना था। आयोजनकर्ताओं ने संदेश दिया कि “छठ केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। हम अपनी परंपराओं को यादों और खूबसूरत क्षणों के रूप में सहेजना चाहते हैं।”

आयोजन में शामिल पिया बर्मन ने बताया कि वे अक्सर थीम फोटोशूट करती रहती हैं, और इस बार छठ की पारंपरिक झलक को प्रदर्शित करने के मकसद से यह शूट आयोजित किया गया।
फोटोशूट की कोरियोग्राफी आनंद सिन्हा द्वारा की गई।
इस दौरान मॉडल्स खुशबू सिंह, रूबी मलिक, गायत्री रंजन, कुमकुम शर्मा, यशोदा देवी, सोनाली मिश्रा और अमन कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नीलम शर्मा, विनीता कुमारी और अनीता कुमारी ने विशेष सहयोग दिया।









