सदान मोर्चा की 27 फरवरी को  रांची में होने वाली अधिकार मार्च  को लेकर तैयारी हुई सम्पन्न

Spread the love

मूलवासी सदान मोर्चा  के तत्वाधान में आने वाले दिनांक 27 फरवरी 2024 को मोराबादी रांची में प्रस्तावित अधिकार मार्च की  तैयारी को लेकर आज रातु काठीटांड़ में बैठक हुई।  बैठक में मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक की  मुरारी गुप्ता ने की।    मूलवासी सदानों मोर्चा के द्वारा 27 फरवरी को रांची के मोराबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिम से राजभवन तक विशाल अधिकार मार्च आयोजित की गई है। तत्पश्चात सदानों के विभिन्न मांगों को लेकर  राज्यपाल को विज्ञापन सौंपा जाएगा।। इस अधिकार मार्च में राज्य के समस्त जिलों के सदान शामिल होंगे।

इस मौके पर  मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद  ने  कहा कि  राज्य में बनने वाली  सरकारों ने मूलवासी सदानों की अधिकार को छीनने का काम किया। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि  सदानों को अधिकार लेना है तो संगठित होकर अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना होगा। तब ही मूलवासी सदानों को अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा राजनीतिक दल लोकसभा और विधानसभा में  बाहरी उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाकर सदानों के अधिकार को छीनने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  राज्य में बेरोजगारी से जूझते झारखंडी छात्रों को रोजगार देने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में विधानसभा सभा की सीटों को 160 और लोकसभा की सीटों को 28 करने की मांग केन्द्र सरकार से की है, जिससे सदानों को भी विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके।  कहा कि झारखण्ड में सदानों की आबादी 65% है। लेकिन हम अपने वोट का महत्व को नहीं समझ पाए जिसका लाभ राजनीतिक दल उठा रहे हैं। अब हमें संगठित होकर ही  वोट करना है तभी सदानों को अधिकार मिल उन्होंने 27 फरवरी को अधिकार मार्च में क्षेत्र के लोगों शामिल होने की अपील की।  बैठक में राजेश कुमार, बासुदेव महतो, विशाल कुमार, संजय साहू, बबलू गोप,कामेश साहू, शिव कुमार साहू, त्रिलोक साहू, मुकेश, नितेश तिवारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply