राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा, यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव।

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई और 1 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी. उनके रांची आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और यातायात में व्यापक बदलाव किए गए हैं.



यातायात व्यवस्था में बदलावः

31 जुलाई

सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

शाम 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की शहर में नो-एंट्री रहेगी.

1 अगस्त

सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की शहर में नो-एंट्री रहेगी.

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान शहर के कुछ मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात को डायवर्ट या पूरी तरह से सील किया जा सकता हैं.

Leave a Reply