रांची: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि, प्रधानमंत्री दो दिनों तक झारखंड के दौरे पर होंगे। जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री 15 नवम्बर को रांची आने वाले थे, लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। बदलाव के मुताबिक प्रधानमंत्री 15 नवंबर की जगह 14 नवंबर को ही रांची आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 नवंबर को करीब 8 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। राजभवन में ही डिनर करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले प्रधानमंत्री रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय जाएंगे। करीब 15 से 20 मिनट संग्रहलाय में समय व्यतीत करने के बाद प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे। इस संशोधित कार्यक्रम को लेकर राँची और खूँटी जिला प्रशासन के साथ साथ राज्य के अन्य वरीय पदाधिकारी अब नए सिरे से तैयारियों में लग गए हैं। प्रधानमंत्री करीब 16 घंटे से ज्यादा समय झारखंड में व्यतीत करेंगे।

यह है संभावित कार्यक्रम-
14 नवंबर
रात्रि 8 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन
8 बजकर 10 मिनट पर एयरपोर्ट से राजभवन के लिए प्रस्थान
8 बज तक 30 मिनट पर राजभवन आगमन, रात्रि भोजन और विश्राम
15 नवंबर
सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में आगमन, करीब 15 मिनट से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे
10 बजकर 30 मिनट पर खूंटी स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
11 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री खूंटी में ही जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंग