भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी एसटी सम्पर्क अभियान के प्रदेश टोली की बैठक हुई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराण्डी उपस्थित हुए। बैठक में आदिवासी समाज के बीच बस्ती संपर्क, मंडल बैठक,लाभार्थी सम्पर्क को लेकर योजना बनाई गई।

इसको लेकर लोकसभा वार प्रमुख नेताओं को दायित्व दिया गया, जो इस प्रकार है- शिवशंकर उरांव – लोहरदगा, रामकुमार पाहन – रांची, अवधेश सिंह चेरो – चतरा, मिस्त्री सोरेन – गोड्डा, दुर्गा मरांडी – राजमहल, विजय मेलगाड़ी – प. सिंहभूम, पारितोष सोरेन – दुमका, बिदेश्वर उरांव – खूंटी, जय प्रकाश भोक्ता – पलामू, आनंद मुर्मू – हज़ारीबाग, सिकंदर हेम्ब्रम – गिरिडीह, प्रो. दिनेश मुर्मू – कोडरमा, उपेंद्र सरदार – जमशेदपुर, मनतोश सोरेन – धनबाद।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज के दिल मे बस्ते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आदिवासी समाज एकजुट है।

बैठक में एसटी सम्पर्क अभियान के प्रमुख सह विधायक बिरंची नारायण, अभियान सह प्रमुख इंद्रजीत महतो अनिल, शिवशंकर उराँव, बिंदेश्वर उराँव, विजय मेलगंडी, आनंद मुर्मू एवं कार्यालय प्रमुख रवि मुंडा उपस्थित थे।
