राज्य में सरकारी व निजी क्षेत्र में नियुक्तियों का सिलसिला जारी

Spread the love

Ranchi: CM Hemant Soren ने कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और अपनी शुभकामनाएं दी। CM ने पशु चिकित्सकों से कहा कि, वह सरकार के अभिन्न अंग बन रहे हैं। वह जिस सेवा से जुड़ रहे हैं, वह राज्य का मूल आधार है। कृषि और पशुपालन का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आय कैसे बढ़े, इसपर सरकार का विशेष फोकस है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, हमारे गांव कैसे समृद्ध हों? किसान- पशुपालक कैसे सशक्त बनें ? लोग कैसे स्वस्थ रहें? इसी परिकल्पना के साथ सरकार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य कुपोषण मुक्त हो। इसके लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। वह ग्रामीण इलाकों में एक और दो एकड़ जमीन का पैक बनाएं। यह जमीन पशुपालकों को लीज़ पर दें। उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएं उन्हें मार्गदर्शन भी दें, ताकि वे व्यवसायिक पशुपालन करने के लिए आगे आएं। इससे पशुपालकों कि आय भी बढ़ेगी और अंडा- मछली इत्यादि के उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर होगा। राज्य की नींव मजबूत होगी तो हर चुनौती से निपट लेंगे, गरीब घर का नौजवान भी अधिकारी बनकर राज्य की कर रहा सेवा, नियुक्तियों में धांधली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं।

मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कृषि पशुपालन व सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply