अपनी पाच सूत्री मांगों को लेकर 112 दिनों से राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में आंदोलन कर रहे है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि संघ आपनी मांगो को लेकर 4 अक्टूबर को झारखंड सचिवालय का घेराव कार्यक्रम में 16 सदस्य प्रतिनिधिमंडल से ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के साथ वार्ता हुई थी।
उन्होंने कहा था कि दुर्गा पूजा के बाद आपकी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री घोसना करेगें। आप लोग की मांग पुरी होगी। इसलिए आज 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल आलमगीर आलम के आवास पर गए थे पर वहां पर पता चला कि वह पाकुड़ में है रांची में नहीं है । उसके बाद हम लोगों को सूचना था की सोहराई भवन में मुख्यमंत्री की पार्टी स्तरीय बैठक है।

प्रतिनिधियों ने बताया 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल हम लोग सोहराई भवन भी आए परंतु यहां भी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से मुलाकात हुई और उन्होंने साफ सब्दो में कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री आप लोगों से मिलेंगे और आप लोगों की मांगों को पूरा करेंगे।
बता दे कि 112 दिन हो गए है फिर भी अभी तक सरकार के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। आश्वासन सिर्फ दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि इस बार दुर्गा पूजा के बाद आलमगीर आलम जो वादा किए हैं आगर पुरा नहीं होता है तो पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ आलमगीर आलम के आवास के पास पर नंग, धड़ंग प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें 18000 पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के सदस्य उपस्थित रहेंगे और उसके बाद तमाम मंत्रियों के आवास के पास भी नंग धड़ंग प्रदर्शन होगा और उसके बाद भी अगर मांग पूरा नहीं हुआ तो 15 नवंबर को स्थापना दिवस के दिन मोराबादी मैदान में नंग धड़ंग प्रदर्शन किया जाएगा।

इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, समीम अख्तर, कोलंबस, इमरान, संतोष, बिरसा, महेंद्र , नंदकिशोर, अमलेश, संतोष,विवेकानंद चौबे, बिनीता, चिंता, रूपेश, धर्मेंद्र, अब्दुर, उपेंदर, अजीत, प्रवेश, राजन एवं सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।