जेएलकेएम पार्टी से रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर जनता में उत्साह

Spread the love

घाटशिला उपचुनाव का तापमान तेज होता जा रहा है जेएलकेएम  केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय कमेटी के निर्णय पर घाटशिला उप चुनाव के उम्मीदवार रामदास मुर्मू  नाम  को अधिकारिक रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो जी ने मुहर लगा दिया है उक्त जानकारी केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने दिया।


मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो जी के नेतृत्व पर पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी,  रामदास मुर्मू  जेएलकेएम पार्टी से 2024 विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं लगभग 8093 मतदान भी प्राप्त किये थे,  लंबे समय से क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय हैं,  रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र के जनता उत्साहित हैं।

साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जेएलकेएम स्थानीय नीति,  नियोजन नीति,  रोजगार नीति,  पलायन, बेरोजगारी और परिवारवाद को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी,मौके पर प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने जानकारी दिया कि 18 अक्टूबर  2025 को नामांकन पर्चा खरीदेंगे  21 अक्टूबर 2025 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे , जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो , केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे।
बताते चलें की जेएलकेएम के प्रत्याशी घोषणा के बाद घाटशिला उपचुनाव इन्डिया और एनडीए गठबंधन के साथ पूरी तरह त्रिकोणीय मुकाबला हो गया ।

Leave a Reply