पुष्कर महतो ने बोला, 16-17 दिसंबर को आहूत आर्थिक नाकेबंदी ऐतिहासिक होगा

Spread the love

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि, 16-17 दिसंबर को आहूत आर्थिक नाकेबंदी ऐतिहासिक होगा। इस आर्थिक नाकेबंदी के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहन रोके जाएंगे। सभी झारखंड आंदोलनकारियों और झारखंड को समृद्ध साली व बेहतर बनाने वाले सभी प्रकार की शक्तियों से अपील है कि इस आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाए। अपनी राजकीय मान – सम्मान एवं पहचान को स्थापित करें। यह आर्थिक नाकेबंदी राज्य की दशा और दिशा को तय करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, झारखंड आंदोलनकारी अपने राजकीय मान सम्मान, पहचान, नियोजन व सम्मान राशि 50 – 50 हजार रु देने, झारखंड की अस्मिता व अस्तित्व की रक्षा तथा राज्य में समता जजमेंट लागू करने और 26 परसेंट रॉयल्टी का अधिकार देने की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी लगातार आंदोलनरत रहे हैं।
वहीं, भुवनेश्वर केवट ने कहा कि, राज्य बने के 23 वर्षों के बाद भी बेहतर एवं समृद्धशाली राज्य नहीं बना और यहां पलायन बदस्तूर होना खनिज संपदाओं का रॉयल्टी नहीं मिलना कुपोषण का शिकार होना मजदूरों को रोजी रोजगार नहीं मिलना यह दुर्भाग्य की बात है।

Leave a Reply