लोकसभा चुनाव में आंदोलनकारियों को अपनी एकजुटता व शक्ति का प्रदर्शन स्वयं करना है- पुष्कर महतो

Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची संसदीय क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक डोरंडा स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता  केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं रांची लोकसभा से आंदोलनकारियों के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने की।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी को अपनी स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं अपनी एकजुटता व शक्ति का प्रदर्शन  लोकसभा चुनाव में आंदोलनकारियों को स्वयं करना है। आज आंदोलनकारी को अपनी आवाज स्वयं बना होगा अपनी ताकत स्वयं बना होगा और अपने प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के हौसले को बढ़ाने के साथ एक गोल बंद आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि आज आंदोलनकारी  जितेंद्र सिंह के रूप में
जागेंगे तभी अपने अधिकारों की रक्षा कर पाएंगे। आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त होगी, राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान एवं सम्मान राशि 50-50 हजार रू. की मांग पर सकरात्मक   कार्यवाई  हो पाएगी।


केंद्रीय संयोजक इजहार  राही ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी आज अपनी चट्टानी एकता का परिचय देकर अपनी पहचान को जितेंद्र सिंह के रूप में लोकसभा के चुनाव में सुनिश्चित करें।
केंद्रीय संयोजिका श्रीमती सरोजिनी कच्छप ने कहा कि हम झारखंड अलग राज्य बनाने वाले लोग हैं लेकिन अपनी अलग पहचान एवं अधिकारों से वंचित हैं इस लोकसभा चुनाव में एक-एक आंदोलनकारी अपनी आवाज -अपनी पहचान स्वयं बन  कर जितेंद्र सिंह के साथ मजबूत बने और बनाये।
  दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी लोकसभा चुनाव की गूंज बनेंगे।
बैठक में पंच परगना क्षेत्र से झारखंड आंदोलनकारी विनोद महतो, खिजरी से वीरेंद्र सिंह, मगदली लकड़ा,  पौलुस होरो,  सुबोध लकडा,रंजन बाडा, अमर भेंगरा, रेखा देवी, रवि नंदी, दिवाकर साहू, मनोज कुमार महतो प्रिंस,हरेंद्र कुमार सिंह, अमित मनोहर खलखो दुलाल कुंभभकार, बबलू दत्ता सहित अन्य प्रमुख थे।

Leave a Reply