रांची- बेहतर राज्य के लिए एवं आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए तथा झारखंड को अस्थिर करने वाले शक्तियों के खिलाफ 5 फरवरी 2024 को राजभवन के समक्ष आंदोलनकारियों का विशाल प्रदर्शन व उलगुलान टू का आगाज किया जाएगा ।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो, भुवनेश्वर केवट,केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, केंद्रीय सचिव अली हसन, संयोजक रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, इज़हार राही, पुष्पा बरदेवा इसरार अंसारी ने आज डोरंडा स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने के बाध्यता समाप्त करो ,झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान दो,झारखंड आंदोलनकारियों को अलग पहचान दो, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन 50-50 हजार रु दो, झारखंड आंदोलनकारियों को 100% रोजी -रोजगार एवं नियोजन का अधिकार सुनिश्चित करो,झारखंड आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ दो उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को निशुल्क मेडिकल व मुक्त बीमा का लाभ दो ,झारखंड अलग राज्य गठन के मूल्यों की रक्षा करो, झारखंड में समता जजमेंट का लागू करो एवं 26 परसेंट रॉयल्टी का अधिकार दिया जाना चाहिए। आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि झारखंड के भाव और भावनाओं के खिलाफ तानाशाही करने वालों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
