झारखंड आंदोलनकारियों एवं झारखंडियों की आवाज बनेंगे – पुष्कर महतो

Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की पर मंडलीय बैठक डोरंडा झंडा चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में  विदेशी महतो  ने अध्यक्षता में हुई.  संचालन अली हसन ने की .  बैठक में बेहतर झारखंड राज्य बनाने, झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने राज्य गठन की तिथि से  झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान ,अलग पहचान, रोजी रोजगार एवं नियोजन में 100% की गारंटी करने तथा सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु  देने ,  राज्य में समता जजमेंट लागू कर 26 परसेंट रॉयल्टी का अधिकार झारखंडियों को  देने आदि मुद्दों को लेकर लोकसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.  आंदोलनकारी ने कहा कि अब आंदोलनकारी स्वयं अपनी आवाज बनेंगे और झारखंड आंदोलनकारियों व झारखंडियों की उपेक्षा  तथा झारखंडियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ , जल, जंगल ,जमीन हमले के मामले में खामोश रहने वालों को सबक सिखाने का निर्णय लिया गया. धनबाद से विदेशी महतो, लोहरदगा से स्टीफन किंडो दुमका से जीतन  कोल, हजारीबाग से गौरांग राय ,चतरा से अली हसन अंसारी, रांची से जितेंद्र सिंह, पलामू से गणेश रवि कोल्हान  पश्चिमी सिंहभूम से दामू  बानरा, जमशेदपुर से भुवनेश्वर महतो  प्रत्याशी होंगे।


मौके पर पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों एवं झारखंडियों की आवाज बनेंगे , उनके अधिकारों , अस्मिता, अस्तित्व, स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे.  अपनी शक्ति का प्रदर्शन एक एक आंदोलनकारी इस लोकसभा में करेंगे, .
बैठक में  संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो, जितेंद्र सिंह, जितन कोल, बुधन कोल, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, इजहार रही, नारायण मंडल स्टीफन किंडर सीताराम उरांव विश्वजीत प्रमाणिक मनबोध महतो, बद्री सिंह सतीश कुमार विकेश शुक्ला दिवाकर साहू मोरस क्रिकेटर अनिल मनोहर क्रिकेटर सुजात टोप्पो युधिष्ठिर महतो ,गोरांग राय, बुद्धेश्वर महतो पशुपति महतो विनोद नायक विजय उरांव दुलाल कमकर मझो महतो महेंद्र मेंस फ्रांसिस गुड़िया धनंजय महतो ठाकुर राम महतो सुभाष सिंह करमचंद हंसदा विजय सिंह ,महबूब अंसारी ,सुजात टोप्पो, सुनील वर्मा ,राजेश सिंह, दिनेश राम सिकंदर राम, रंजीत टोप्पो ,  करमचंद महतो, त्रिभुवन महतो , मिहिर कुमार तिवारी ,परेश सिंह सरदार विपिन सिंह सरदार सहित अन्य प्रमुख थे।

Leave a Reply