राजीव गांधी आज भी प्रासंगिक हैं आने वाले समय में भी रहेंगे – डॉ रामेश्वर उरांव

Spread the love

हर घर में एक एक सदस्य के हाथों में मोबाइल राजीव जी की देन है –

डॉ रामेश्वर उरांव जिन्होने इस राज्य में राजीव जी को याद किया और कल जयन्ती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण करेंगे – आलोक कुमार दूबे


गांवों को ताकत देकर देश के नवनिर्माण में महत्ती भूमिका निभाने वाले महान शख्सियत राजीव गांधी को कल झारखण्ड श्रद्धांजलि अर्पित करेगा – लाल किशोर नाथ शहदेव


देश के युवाओं को अगर किसी ने अधिकार दिया तो वह राजीव गांधी जी थे – डॉ राजेश गुप्ता छोटू


राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान परिवार के सौजन्य से राजीव गांधी प्रतिमा अनावरण तैयारियों की समीक्षा झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अपने सहयोगी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू के साथ पार्क में पहुंचकर किया।कल 20 अगस्त को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।


इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा हमारे पुराने साथी पूर्व मंत्री हेमंत प्रताप देहाती के योगदान उनके विचार से और मूर्ति निर्माण में उनके सहयोग से उनकी स्मृति में प्रतिमा लगाया जा रहा है।एचईसी परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से निर्मित पार्क में राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित हो रही है। वित्त मंत्री ने कहा राजीव गांधी आज के में प्रासंगिक हैं,आने वाले समय में भी रहेंगे। उन्होंने पूरे देश के हर घर और हर हाथ में मोबाइल दिया ,और आज मोबाइल के बिना देश अधूरा है।


कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कल पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रतिमा का अनावरण वित्त मंत्री के कर कमलों से होगा।पद्मश्री मुकुन्द नायक मुख्य अतिथि के रुप में अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ मौजूद रहेंगे।शहर के मुख्य चौंक चौराहों पर राजीव गांधी जी का होर्डिंग्स लगाया गया है एवं पार्क को भी सजाया जा रहा है।इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आलोक दूबे ने कहा राजीव जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं,उनके योगदान को हम याद भी करते हैं,लेकिन उनकी प्रतिमा लगाने में हमने वर्षों समय लगा दिया। आलोक दूबे ने कहा आज राज्य की जनता डॉ रामेश्वर उरांव को धन्यवाद दे रही है जिनके अथक प्रयासों से राजीव जी की प्रतिमा स्थापित हो रही है।


कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा राजीव गांधी जी के कार्यों को लेकर देश उन्हें हमेशा याद करता है।अपने छोटे से कार्यकाल में राजीव जी ने देश को एक नया रास्ता दिखाया, गांव को मजबूत बनाया,पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाया और महिलाओं को अधिकार देकर बराबरी का दर्जा दिया, कल हम उनके कृत्यों को याद करेंगे और अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेंगे।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा लोकतंत्र में सीधी भागीदारी मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करके एक स्वर्णिम युग की शुरुआत की। महिलाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से उनकी उड़ान को पंख देने का काम किया।राजीव जी जैसे महान शख्सियत हमेशा याद किए जाते रहेंगे। राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक एचईसी उद्यान परिवार के सभी सदस्य गण जिसमें मुख्य रूप से गोपाल कृष्ण झा, गोपाल प्रसाद,शिवाजी सिंह, जगदीश कुशवाहा, सुरेश केरकेट्टा, दीनानाथ प्रसाद, कन्हैया प्रसाद सिंह, उमाकांत सिंह, शशिकांत झा,देवनाथ सिंह,भागीरथ ठाकुर, तिलकधारी प्रसाद, सुरेश प्रसाद,एसएन पाठक के सहयोग से अनावरण समारोह को सफल बनाया जा रहा है।

Leave a Reply