कांग्रेस में शामिल होने के बाद आज पुर्व सांसद रामटहल चौधरी आज मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के आवास पहुंचे और मूलवासी सदानों और राज्य के वर्तमान स्थिति पर दोनों नेताओं के बीच विस्तार से चर्चा हुई है। दोनों नेताओं ने माना कि झारखण्ड के विकास लिए मूलवासी सदान और आदिवासी को मिलकर झारखंडियों को संसद और विधानसभा में पहुंचाना होगा। तभी झारखण्ड का विकास संभव है। राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मूलवासी सदान मोर्चा इस बार जरूर प्रयास करेगा की मूलवासी सदानों की अनदेखी करने वाले बड़े नेता को संसद नहीं पहुंचने देने की बात कही।
