
रांची से दुबई गए सीमेंट व्यापारी हवाई हमले के कारण वहां फंसे हुए हैं। व्यापारियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए।
बताया गया है कि सभी व्यापारी सीमेंट कंपनी की ओर से टूर पर दुबई गए थे। हवाई हमले के बाद स्थिति को देखते हुए व्यापारी वहां फंसे हुए हैं और सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

तुपुदाना निवासी विनीत कुमार साहू एवं अन्य लोगों ने यह जानकारी अंकित सिंह के माध्यम से दी है।