
रांची, 08 अप्रैल 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची के पिस्का मोड़ स्थित शारदा बैट्री गली में दिवंगत जे. एन. सिंह के संस्कार भोज में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।


मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जे. एन. सिंह, जो राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी थे, की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत के पुत्र विनोद कुमार सिंह सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां स्थानीय लोग और परिचित भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

