मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के उपायुक्त एवं एसएसपी की शिष्टाचार मुलाकात, नव वर्ष की दी शुभकामनाएं ।

Spread the love

रांची : झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शिष्टाचार मुलाकात की।


इस अवसर पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने माननीय मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने भी दोनों पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए रांची जिले के समग्र विकास, सुशासन तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में उनके दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बेहतर समन्वय से आम जनता को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Leave a Reply