
रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सामान्य शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामान्य शाखा में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक प्रणय प्रतीक बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।
उपायुक्त ने इसे अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है।
उपायुक्त भजन्त्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कार्यालयों में इसी प्रकार औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रांची जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) जारी किया है। साथ ही “बाल विवाह मुक्त रांची, हम सबकी जिम्मेदारी” संदेश के साथ सामाजिक जागरूकता का भी आह्वान किया गया है।
