रांची उपायुक्त ने पेंशन भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देश

Spread the love

रांची :उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को समय पर पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि अब तक कुल 62,482 लाभुकों को उनके बैंक खातों में आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है।

पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों की संख्या:

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 50,896 लाभुक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 11,241 लाभुक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना: 345 लाभुक

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों को पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो रही है, वे अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग स्थिति की जांच करें। साथ ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बनवाना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्र के लाभुक पंचायत सचिव के माध्यम से और शहरी क्षेत्र के लाभुक अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से यह प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पेंशन भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभुक पेंशन राशि से वंचित न रहे।

Leave a Reply