रांची: पूर्व डीआईजी बशीरुद्दीन अहमद का 79 वर्ष की उम्र में निधन, बरियातू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक

Spread the love

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व डीआईजी बशीरुद्दीन अहमद का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 3 मार्च 2026 को रांची के पल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व डीआईजी बशीरुद्दीन अहमद पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रांची के पल्स अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि बशीरुद्दीन अहमद का जन्म 4 जुलाई 1947 को हुआ था। वे बिहार पुलिस में डीआईजी पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके थे और अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे।


उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग समेत समाज के कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व डीआईजी बशीरुद्दीन अहमद की जनाजे की नमाज बुधवार को जोहर की नमाज के बाद रांची के बरियातू कब्रिस्तान में अदा की गई, जिसके बाद उन्हें वहीं सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।


वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।बताया जाता है कि बड़ा बेटा स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा अमेरिका में कार्यरत है और बेटी बेंगलुरु में नौकरी कर रही हैं।उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में शोक की लहर है।

Leave a Reply