राँची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न — 11 सदस्य विजयी, 4 सदस्य होंगे मनोनीत ।

Spread the love

राँची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आर.जी.टी.ए.) की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

मतदान से पूर्व अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई, जिसमें राँची, रामगढ़, कुजू और पतरातू क्षेत्र के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा में सचिव श्री रविन्द्र दुबे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक जैन एवं श्री मदनलाल पारीक ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील सिंह चौहान ने किया।
संगठन के संयोजक श्री संजय जैन ने संगठन में अनुशासन, पारदर्शिता और सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया।

आमसभा सम्पन्न होने के उपरांत चुनाव पदाधिकारी श्री पवन शर्मा, सह-चुनाव पदाधिकारी श्री ऋषिदेव यादव एवं श्री कुंदन सिंह की देखरेख में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
चुनाव कार्य में श्री अजीत प्रसाद, संतोष सिंह, अनिल माथुर, विनोद बगड़िया, रतन सिंह, ओमप्रकाश हेतमसरिया, विकास मंडल, एस.बी. सिंह, रणजीत तिवारी, विनय सिंह, धर्मा सिंह एवं मनीष चौधरी ने सहयोग किया।

कुल 217 मतदाताओं में से 7 मत अवैध घोषित किए गए।
मतगणना के उपरांत निम्नलिखित 11 उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए —

क्रमांक विजयी सदस्य का नाम प्राप्त मत

1 राजकिशोर सिंह 189
2 रविन्द्र दुबे 177
3 दीपक कुमार सिंह 175
4 प्रेमपाल शर्मा 166
5 धर्मेन्द्र कुमार सिंह 162
6 उदय कुमार सिंह 144
7 धर्मेन्द्र कुमार सिंह (II) 133
8 शिव कुमार गुप्ता 132
9 कुश तिवारी 125
10 कल्याण मिश्रा 124
11 निशित कुमार माजी 118

विजयी 11 सदस्य आगामी एक सप्ताह के भीतर 4 मनोनीत सदस्यों का चयन करेंगे। इसके बाद कुल 15 सदस्यीय कार्यकारिणी द्वारा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

परिणाम घोषणा के अवसर पर राँची के विधायक श्री सी.पी. सिंह, एफ.जे.सी.सी.आई. अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा, श्री अनिल अग्रवाल, श्री रोहित पोद्दार, उपाध्यक्ष श्री राम बांगर, पूर्व अध्यक्ष श्री कुणाल आजमानी, झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्री ललित ओझा, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री विक्रम सिंह, दिगम्बर जैन भवन के महामंत्री श्री अमित जैन रारा, तथा जलान रोड व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्री बिंदुल वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply