रांची नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान जारी।

Spread the love

रांची नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान जारी। नगर प्रशासक के निर्देशानुसार रांची नगर निगम द्वारा “अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध कार्रवाई” हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.10.2025 को नगर निगम की बाज़ार शाखा टीम द्वारा डोरंडा क्षेत्र से कुल 02 अवैध होर्डिंग्स को काटकर पूर्णतः हटा दिया गया। यह अभियान प्रतिदिन संचालित किया जाएगा तथा निगम क्षेत्रान्तर्गत लगाए गए सभी अवैध विज्ञापन पट्ट/होर्डिंग्स को हटाने हेतु कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply