राँची नगर निगम का अतिक्रमण मुक्त अभियान — मधुकम क्षेत्र में 50 से अधिक अवैध संरचनाएँ हटाई गईं ।

Spread the love

राँची | राँची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम द्वारा आज वार्ड संख्या 28, मधुकम क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना था।

अभियान के दौरान टीम ने एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र से लेकर सब्जी बाज़ार तक के मुख्य मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाया। इस क्रम में सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से कब्जा किए गए हिस्सों को खाली कराया गया।

टीम ने मौके पर 50 से अधिक अस्थायी संरचनाओं जैसे — बांस-बल्ली, ठेले, टेबल, झोपड़ी और अन्य अवैध अतिक्रमण को हटाया।

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पुनः यदि उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर कब्जा किया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राँची नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात-मैत्रीपूर्ण बनाने की निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है।

“अतिक्रमण हटाना सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनहित का कदम है। आम नागरिकों के सहयोग से ही राँची को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।”
— राँची नगर निगम प्रवक्ता


नगर निगम ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाएंगे।

Leave a Reply