
नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।अंतिम दिन रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महापौर पद के लिए अंतिम दिन 09 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
इसके साथ ही मेयर पद के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
👤 मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले कुल 19 अभ्यर्थी
रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुण्डा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुण्डा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा,
रौशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर और बीरू तिर्की।
🏘️ वार्ड पार्षद के लिए 167 नामांकन
रांची नगर निगम के 53 वार्डों के लिए आज कुल 167 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया,
जिसमें 96 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
यह आंकड़ा नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।
अलग–अलग वार्डों से नामांकन की संख्या में भी विविधता देखने को मिली,
कुछ वार्डों में जहां एक भी नामांकन नहीं हुआ, वहीं वार्ड 25 में सबसे अधिक 09 नामांकन दर्ज किए गए।
🏛️ बुण्डू नगर पंचायत में भी नामांकन पूरा
बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए आज 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया, जिसमें 08 महिलाएं शामिल हैं।
📌 आगे की प्रक्रिया
अब नामांकन की जांच, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन के बाद नगरपालिका चुनाव की तस्वीर और अधिक साफ हो जाएगी।राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और सभी की निगाहें अब चुनावी मैदान पर टिकी हैं।